Himachal Tonite

Go Beyond News

सोलन: तलवार से हमला कर बेरहमी से हत्या

हिमाचल प्रदेश में क्राइम बढ़ता ही जा रहा है। आज भी सोलन जिला के नालागढ़ से एक बार फिर रोंगटे खडे़ कर देने वाली वारदात सामने आई है।

पंजाब के जालंधर के रहने वाले सगे भाईयों की तलवार से हमला कर बेरहमी से हत्या की गई है। वीरवार शाम नालागढ़ में दरगाह के नजदीक सनसनीखेज वारदात को अंजाम दिया गया।

नालागढ़-रामशहर मार्ग पर इस सनसनीखेज वारदात को करीब पौने 6 बजे अंजाम दिया गया। भाईयों पर हमले के दौरान हिमाचल पथ परिवहन निगम की एक बस भी गुजरी थी। यात्रियों ने ही पुलिस को खूनी वारदात के बारे में सूचना दी।

मृतक भाईयों की उम्र 20 से 22 साल के बीच थी। प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक सगे भाई नालागढ़ में मामा के घर रोजगार के सिलसिले में आए हुए थे। हत्या की वजह पैसे का लेन-देन बताई जा रही है। ये भी जानकारी है कि हत्यारे बाइक पर सवार होकर आए थे। वारदात के कुछ देर बाद ही पुलिस ने आरोपियों की गिरफ्तारी का जाल बिछा दिया है।

शुरूआती जांच में ये भी सामने आया है कि आरोपी भी पंजाब से ताल्लुक रखते हैं।

वारदात को अंजाम देने के बाद वो फरार हो गए। फिलहाल ये साफ नहीं हुआ है कि पुलिस ने वारदात में इस्तेमाल तेजधार हथियार को बरामद किया है या नहीं। ये स्पष्ट हो गया है कि बेरहमी से भाईयों की हत्या को अंजाम दिया गया।

मृतकों की पहचान वरुण व कुणाल के तौर पर की गई है। ये भी सामने आ रहा है कि मामूली झड़प खूनी वारदात में बदल गई। आरोपी हथियार से लैस होकर आए थे। दोहरे हत्याकांड के बाद समूचे नालागढ़ शहर में सनसनी पैदा हो गई है।

बद्दी के पुलिस अधीक्षक मोहित चावला ने कहा कि फोरेंसिक टीम ने भी साक्ष्य जुटाए हैं। पुलिस अधीक्षक ने कहा कि जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। एसपी ने माना कि पैसे के लेन-देन को लेकर ही वारदात को अंजाम दिया गया। आरोपियों द्वारा मृतक युवकों को अलग-अलग जगहों पर बुलाया जा रहा था। आखिर में वो नालागढ़ में वो दरगाह के नजदीक मिलने को राजी हुए थे।

Samagra Sikhsha

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *