Himachal Tonite

Go Beyond News

नगर पंचायत सुन्नी में 7 वार्डो में से 5 पर कांग्रेस का कब्ज़ा

1 min read

शिमला, जनवरी 21 – नगर पंचायत सुन्नी में आज कांग्रेस पार्षद प्रदीप कुमार को अध्यक्ष व श्यामा देवी को उपाध्यक्ष चुन लिया गया।उल्लेखनीय है कि नगर पंचायत सुन्नी में कुल 7 वार्डो में से 5 पर कांग्रेस को शानदार जीत हासिल हुई है जबकि यहां भाजपा को केवल 2 वार्डो में ही जीत मिली।

आज सुन्नी एसडीएम कार्यालय में अध्यक्ष व उपाध्यक्ष पद की शपथ लेने के बाद नगर पंचायत कार्यालय में एक अभिनंदन समारोह आयोजित किया गया, जिसमें क्षेत्र के विधायक विक्रमादित्य सिंह विशेष तौर पर उपस्थित थे।

विक्रमादित्य सिंह ने नव निर्वाचित सदस्यों को बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए उम्मीद जाहिर की की नगर पंचायत सुन्नी शहर के विकास और उसकी समस्याओं को दूर करने में अपनी प्रमुख भूमिका निभाएगी।उन्होंने कहा कि उन्हें जन आकांक्षाओं को पूरा करने की बहुत बड़ी जिम्मेदारी मिली है उसे उन्हें पूरा करना होगा।

इस दौरान ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष गोपाल शर्मा व क्षेत्र के प्रबुद्ध लोग भी उपस्थित थे।

Samagra Sikhsha

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *