Himachal Tonite

Go Beyond News

पंचायती राज चुनावों के द्वितीय चरण में भाजपा के 807 प्रधान और 830 उपप्रधान विजयी : कश्यप

शिमला, जनवरी 20 – भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं सांसद सुरेश कश्यप ने कहा की पंचायती राज चुनावों के द्वितीय चरण में 807 भाजपा समर्थित प्रधान जीते हैं और 830 उपप्रधान जीते हैं।

भाजपा का प्रधान पद पर 72.45% का कब्जा रहा , यह प्रचंड जनसमर्थन अपने आप में एक इतिहास है कि जिस प्रकार से हिमाचल प्रदेश में जयराम सरकार के 3 साल पूर्ण हुए हैं उसके बाद भी जनता का अटूट विश्वास सरकार की सशक्त कार्यप्रणाली में बना हुआ है।

उन्होंने बताया कि भाजपा के संगठनात्मक जिला चंबा में 81%, नूरपुर 69%, देहरा 69%, पालमपुर 70%, कांगड़ा 70%, कुल्लू 55%, सुंदरनगर 63%, मंडी 57%, हमीरपुर 71%, उना 76%, बिलासपुर 68%, सोलन 72%, सिरमौर 65%,महासू 53%, शिमला 46% और किन्नौर में 61% प्रधान जीत कर आए हैं।
उन्होंने कहा कि इस प्रचंड लहर में कांग्रेस के सभी दावे हवा-हवाई हो गए हैं। उन्होंने कहा कि यह केंद्र की मोदी सरकार और प्रदेश की जयराम सरकार के अंदर जनता का पूर्ण विश्वास का सबूत है।

उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी का संगठन मजबूत है और कार्यकर्ता धरातल पर काम कर रहे हैं एक-एक योजना को घर-घर तक पहुंचाने में एक एक कार्यकर्ताओं का बहुत महत्वपूर्ण योगदान है जिसका परिणाम आज हमारे समक्ष आ गया है।

उन्होंने कहा कि आज नगर निकाय के चुनावों में भाजपा 28 नगर निकायों में कब्जा कर चुकी है। इससे स्पष्ट होता है की हिमाचल की समस्त जनता प्रदेश सरकार के 3 साल के कार्यकाल से संतुष्ट है।

Samagra Sikhsha

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *