Himachal Tonite

Go Beyond News

पंचायती राज चुनावों में भाजपा की जीत,जगत प्रकाश नड्डा को हिमाचल की जनता का तोहफा : खन्ना

1 min read

शिमला, 20 जनवरी – भाजपा प्रदेश प्रभारी अविनाश राय खन्ना ने कहा कि हिमाचल की जनता ने भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष का 1 वर्ष का कार्यकाल पूर्ण होने पर पंचायतीराज चुनावों में प्रचंड बहुमत दिलाकर तोहफा दिया है।

उन्होंने कहा कि कुल मिलाकर हिमाचल में पंचायती राज चुनावों में भारतीय जनता पार्टी का दबदबा है अभी तक हिमाचल प्रदेश में 75% से अधिक चुनावों में भाजपा ने जीत दर्ज की है। इस जीत का श्रेय केंद्र में मोदी सरकार की जन कल्याणकारी योजनाओं और प्रदेश में मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर की कार्यप्रणाली को जाता है। उन्होंने भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सुरेश कश्यप को बधाई देते हुए कहा कि जिस प्रकार से हिमाचल प्रदेश का संगठन धरातल पर कार्य कर रहा है उसका ही यह परिणाम है कि इस प्रकार के नतीजे सामने आ रहे हैं जिसमें जनता का प्रचंड बहुमत भारतीय जनता पार्टी की ओर आता दिखाई दे रहा है।

उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी एक सैद्धान्तिक राजनीतिक दल है और सिद्धांत के साथ राजनीति करती है और इसको हिमाचल की जनता ने सराहा है।
उन्होंने कहा कि नगर निकाय चुनावों में भारतीय जनता पार्टी ने 28 नगर निकायों पर जीत हासिल की है, यह राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा को बड़ा तोहफा हिमाचल की जनता और हिमाचल की संगठन की तरफ से दिया गया है।

Samagra Sikhsha

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *