Himachal Tonite

Go Beyond News

जोल सप्पड़ में 15 से 18 अप्रैल तक रात को बंद रहेगी मुख्य सडक़

1 min read

फुट ओवर ब्रिज के कार्य के लिए रात 10 बजे से सुबह 6 बजे तक डायवर्ट किया जाएगा ट्रैफिक

हमीरपुर 14 अप्रैल। हमीरपुर-नादौन नेशनल हाईवे पर जोल सप्पड़ में मेडिकल कालेज कैंपस के लिए फुट ओवर पुल के निर्माण कार्य के चलते इस मार्ग पर 15 से 18 अप्रैल तक रात को 10 बजे से सुबह 6 बजे तक यातायात बंद रहेगा।
इस संबंध में आदेश जारी करते हुए जिला दंडाधिकारी हेमराज बैरवा ने बताया कि जोल सप्पड़ में फुट ओवर ब्रिज के निर्माण कार्य को अतिशीघ्र पूरा करने के लिए हमीरपुर-नादौन नेशनल हाईवे के इस हिस्से पर वाहनों की आवाजाही को रात को कुछ समय के लिए बंद रखा जाएगा तथा ट्रैफिक को डायवर्ट किया जाएगा। उन्होंने बताया कि 15 से 18 अप्रैल तक रात को 10 बजे से सुबह 6 बजे तक वाहन चालक निर्माणाधीन मेडिकल कालेज की साइट के बजाय त्रिशा कालेज और रंगस के पैट्रोल पंप के बीच शंकर सोहरी सडक़ से आवाजाही कर सकते हैं। उन्होंने सभी वाहन चालकों से सहयोग की अपील की है।

Samagra Sikhsha

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *