Himachal Tonite

Go Beyond News

अवैध खनन मामला पुलिस ने वसूला 28 हजार जुर्माना

हमीरपुर, 10 अप्रैल : सुजानपुर में पुलिस  एसएचओ ललित महंत की अगुवाई में हेड कॉन्स्टेबल दिनेश कुमार व अन्य पुलिस टीम जंगल बेरी में गश्त पर थी।

 इसी दौरान ब्यास नदी में 4 ट्रैक्टर अवैध खनन करते दिखे। पुलिस को देखकर आरोपी नदी के पार जिला कांगड़ा की सीमा में भागने लगे। पुलिस ने उनका पीछा करते हुए चारों तरफ से घेरा डाल लिया। चारों ट्रैक्टर ब्यास नदी में फंस गए। पुलिस ने चारों ट्रैक्टर को जब्त करके सुजानपुर पुलिस स्टेशन पहुंचाया, जहां ड्राइवरों का चालान करके 28 हजार रुपए जुर्माना वसूला गया। ललित महंत ने बताया कि पुलिस की यह कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।

Samagra Sikhsha

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *