Himachal Tonite

Go Beyond News

काँगड़ा : नींद की झपकी ने उतारा युवक को मौत के घाट

1 min read

काँगड़ा, जन 28 –   देहरा-धर्मशाला नैशनल हाईवे पर नाग मन्दिर रानीताल के समीप सड़क हादसे में एक 34 वर्षीय युवक नीतीश भारद्वाज उर्फ सन्नी (34) पुत्र हरवंस लाल निवासी गगेहड़ दरकाटा की मृत्यु हो गई जबकि एक अन्य घायल हो गया।

मिली जानकारी अनुसार शनिवार सुबह पालमपुर की तरफ जा रही स्विफ्ट कार की रानीताल नाग मन्दिर के समीप देहरा की तरफ आ रही ओमिनी वैन से टक्कर हो गई और इस हादसे में वैन चालक बहुत बुरी तरह से घायल हो गया जबकि उसके साथ बैठे दूसरे व्यक्ति को मामूली चोटें आई।

मौके पर मौजूद स्थानीय लोगों ने ओमिनी सवार घायलों को एम्बुलैंस द्वारा डॉ. राजेंद्र प्रसाद मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल टांडा भेजा, जहां ओमिनी चालक को चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया जबकि दूसरे घायल का उपचार चल रहा है। वहीं स्विफ्ट कार में 2 व्यक्ति बैठे थे जोकि कार के एयरबैग खुलने से बच गए।

हादसे की सूचना मिलने के बाद रानीताल पुलिस चौकी की टीम मौके पर पहुंची तथा स्विफ्ट कार चालक सुरजीत सिंह पुत्र हरविंद्र सिंह निवासी पालमपुर के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। बताया गया है कि स्विफ्ट कार के चालक को नींद की झपकी आ गई थी, जिसके चलते उसने कार से नियंत्रण खो दिया और दूसरी साइड से आ रही ओमिनी वैन से कार की टक्कर हो गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *