Himachal Tonite

Go Beyond News

रामलाल ठाकुर ने हिमाचल कांग्रेस उपाध्यक्ष पद से इस्तीफे का एलान

1 min read
Featured Video Play Icon

नैना देवी, सुभाष चंदेल – 

हिमाचल प्रदेश में इसी साल के अंत मे विधानसभा चुनाव प्रस्तावित है ऐसे में जहां कईं नेता अपनी अपनी पार्टियों का दामन छोड़ दूसरी पार्टियों में शामिल हो रहे है तो वहीं इसी बीच एक बड़ी खबर बिलासपुर से सामने आ रही है जहां कांग्रेस पार्टी को एक बड़ा झटका लग सकता है. जी हां पूर्व कैबिनेट मंत्री व नैनादेवी से विधायक रामलाल ठाकुर कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ नेताओं में से एक है और वह कांग्रेस चुनाव प्रबंधन समिति के अध्यक्ष व हिमाचल प्रदेश कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष पद पर भी है. वहीं कांग्रेस पार्टी में चल रही गुटबाजी से खफा रामलाल ठाकुर ने हिमाचल कांग्रेस उपाध्यक्ष पद से इस्तीफे का एलान कर दिया है और कांग्रेस में चल रही गुटबाजी का असर आने वाले चुनावों पर पड़ने की बात कही है. वहीं रामलाल ठाकुर ने कहा कि वह आने वाले दो तीन दिनों में अपना इस्तीफा सोनिया गांधी, राजीव शुक्ला व हिमाचल कांग्रेस अध्यक्ष प्रतिभा सिंह को भेजने की बात कही है. वहीं इस्तीफा देने के एलान के दौरान रामलाल ठाकुर भावुक होकर रोने लगे और उन्होंने कहा की अगर कांग्रेस हाई कमान नहीं चाहता की वह विधानसभा का चुनाव लड़े तो वह एक सिपाही की तरह ही पार्टी में काम करते रहेंगे. वहीं उन्होंने विधानसभा चुनाव होने तक प्रदेश चुनाव प्रबंन्धन समिति के अध्यक्ष पर बने रहने की बात भी कही है.

Samagra Sikhsha

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *