Himachal Tonite

Go Beyond News

प्राकृतिक खेती पर जागरूकता अभियान 8 जुलाई को

हमीरपुर- 6 जुलाई- उप परियोजना निदेशक, आतमा राकेश कुमार ने यह जानकारी दी कि विकास खंड भोरंज और बमसन के 76 ग्राम पंचायत प्रधानों के लिए 8 जुलाई को सुबह 10 बजे 1.30 बजे तक ऑनलाइन प्राकृतिक  खेती पर जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया जायेगा। उन्होंने प्रधानो से आग्रह किया कि परियोजना निदेशक, कृषि प्रौद्योगिकी प्रबंधन अभिकरण (आतमा), हमीरपुर से ऑनलाइन कार्यक्रम के लिए जो लिंक दिया जायेगा उसी के अनुसार कार्यक्रम को ज्वाइन करें। कार्यक्रम से हासिल जानकारी को अपनी सम्बंधित पंचायत के किसानों से सांझा करें ताकि प्राकृतिक खेती से अधिक से अधिक किसानों को जोड़ा जा सके और अधिक से अधिक क्षेत्र को इस खेती के अंतर्गत लाया जा सके ताकि जहरमुक्त प्राकृतिक खेती के लक्ष्य को हासिल किया जा सके।

Samagra Sikhsha

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *