Himachal Tonite

Go Beyond News

पॉली ब्रिक बनाने वाले नन्हें बच्चों से मिले कैबिनेट मंत्री डा राम लाल मारकण्डा

1 min read

तीनों भाई बहनों ने बनाई 5 पॉली ब्रिक

खुले ने कूड़ा न फेंकने का दे रहे संदेश

स्पीति के लिंगटी में पॉली ब्रिक बनाने वाले बच्चों से मिलने हिमाचल प्रदेश सरकार में तकनीकी शिक्षा, जनजातीय विकास, सूचना प्रौद्योगिकी एवम जन शिकायत निवारण मंत्री डा राम लाल मारकण्डा पहुंचे। इस दौरान मंत्री डा राम लाल मारकण्डा ने तीनों भाई बहनों के कार्य की सराहना करते हुए कहा कि हमारी आने वाली पीढ़ी पर्यावरण को लेकर काफी जागरूक है। स्पीति जैसे जन जातीय क्षेत्र के बच्चें प्लास्टिक के रेपर से पॉली ब्रिक बना रहे है। यह हमारे लिए गर्व की बात है। इन बच्चों का पॉली ब्रिक बनाने वाला वीडियो काफी वायरल हुआ है लोगों इनके काम की जमकर कर तारीफ कर रहे है। मैंने प्रशासन को आदेश कि इन बच्चों को सम्मानित किया जाए। मैंने बच्चों को प्रोत्साहन राशि दी है और अपील कि है स्पीति के अन्य बच्चे भी इसी तर्ज पर पॉली ब्रिक बनाएं। फिर इन पॉली ब्रिक को खंड विकास कार्यालय में जमा करवाएं। इन पॉली ब्रिक का इस्तेमाल डंगा लगाने में किया जा रहा है। किब्बर के युवक मंडल ने पॉली ब्रिक से बैंच बनाएं है। स्पीति के युवा नई दिशा समाज को दे रहे है मैं सभी को बधाई देता हूं। लिंगटी में पॉली ब्रिक बनाने वाले बच्चों में राजकीय प्राथमिक पाठशाला लिंगटी में चौथी कक्षा में पढ़ने वाले तेंजिन छोडा, दूसरी कक्षा में पढ़ने वाले थिल्ले पालमो और छेरिंग पालमो शामिल है। मंत्री ने बच्चों के पिता तेंजिन लामा को सराहना की । बच्चों ने मंत्री से बात चीत करते हुए बताया कि उन्हें पापा ने बताया कि जो भी स्नेक्स के रैपर या प्लास्टिक कूड़ा हो वो इन बोतल में डाला करें। इसके बाद भी इन बोतल में डाल रहे है। अभी तक पांच पॉली ब्रिक बना दी है। इन बच्चों ने संदेश देते हुए कहा कूड़ा खुले में न फेंके। इस तरह बोतल में कूड़े को एकत्रित करें।

Samagra Sikhsha

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *