Himachal Tonite

Go Beyond News

कोविड-19 के संबंध में सूचना का सम्प्रेषण के लिए नियंत्रण कक्ष की स्थापना

शिमला, 13 जनवरी
उपमण्डलाधिकारी शिमला ग्रामीण ने आज यहां आदेश जारी करते हुए बताया कि उपायुक्त शिमला के दिशा-निर्देशानुसार उपमण्डल स्तर पर कोविड-19 के संबंध में सूचना का सम्प्रेषण एवं संबंधित विभिन्न गतिविधियों के साथ समन्वय स्थापित करने के उद्देश्य से नियंत्रण कक्ष की स्थापना की गई है, जिसका दूरभाष नम्बर 0177-2657009 रखा गया है।
उन्होंने बताया कि नियंत्रण कक्ष में दिनों के अनुसार कर्मचारियों की तैनाती की गई है, जिसमें वरिष्ठ सहायक चैत सिंह को सोमवार तथा बुधवार, प्रवीण कुमार को मंगलवार तथा वीरवार व अशोक कुमार लिपिक को शुक्रवार को ड्यूटी में तैनात किया गया है।

Samagra Sikhsha

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *