Himachal Tonite

Go Beyond News

केबिनेट मन्त्री डॉ मारकंडा अपने चार दिवसीय दौरे पर आज केलांग पहुंचे

1 min read

 केलांग,19 नवम्बर – तकनीकी शिक्षा, सूचना प्रौद्योगिकी,जनजातीय विकास मन्त्री डॉ रामलाल मार्कण्डेय आज अपने चार दिवसीय  लाहौल दौरे के दौरान केलांग पहुंचे।

परिधि गृह केलांग में उन्होंने जनसमस्याओं को सुना तथा लोगों की समस्याओं का निपटारा किया।

डॉ मारकंडा आज सांय उदयपुर पहुंचेंगे तथा कल मियाड घाटी का दौरा करेंगे, इस दौरान वे पंचायत भवन टिंगरेट का उदघाटन व  राष्ट्रीय स्तर पर मनाए जा रहे कार्यक्रमों की श्रृंखला में यहां भी आदि महोत्सव का शुभारंभ  करेंगे।

21 नबम्बर को वे उदयपुर खण्ड के पंचायत प्रधानों व सचिवों के  बैठक करेंगे तथा जनसमस्याओं का निपटारा भी करेंगे।

 22 नबम्बर को केलांग में पंचायत प्रधानों व सचिवों के  बैठक करेंगे साथ ही ज़िला प्रशासन के अधिकारियों की बैठक की भी अध्यक्षता करेंगे।

Samagra Sikhsha

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *