Himachal Tonite

Go Beyond News

13 वर्षीय लड़की ने लगाई पार्वती नदी में छलांग

कुल्लू :भुंतर तहसील के अंतर्गत जिया के पुराने पुल से एक 13 वर्षीय लड़की ने पार्वती नदी में छलांग लगा दी, जिसके बाद लड़की पार्वती नदी के तेज बहाव में लापता हो गई। मिली जानकारी के अनुसार भुन्तर के साथ लगते हाथीथान की रहने वाली 13 वर्षीय लक्ष्मी निहारिका पुत्री राजू राम ने जिया के पुराने पुल से नदी में छलांग लगा दी।

नदी का बहाव इतना तेज था कि देखते ही देखते लड़की नदी में लापता हो गई। हालांकि लड़की ने ऐसा कदम क्यों उठाया, इसके बारे में कोई जानकारी नहीं मिल पाई है। फिलहाल भुंतर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और लड़की की तलाश के लिए सर्च ऑप्रेशन चलाया जा रहा है। पुलिस अधीक्षक कुल्लू गुरदेव शर्मा ने इस बात की पुष्टि की है।

Samagra Sikhsha

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *