Himachal Tonite

Go Beyond News

थप्पड कांड से चर्चा में रहे एसपी गौरव सिंह और बलवंत सिंह बहाल

शिमला, अगस्त 8 : हिमाचल प्रदेश के कुल्लू जिले में नीतिन गडकरी के दौरे के दौरान भिड़े एसपी गौरव सिंह और पीएसओ बलवंत सिंह की बहाली के आदेश सरकार ने जारी कर दिए हैं। करीब 42 दिनों तक निलंबित रहने के बाद दोनों को बहाल किया गया है। गृह विभाग और पुलिस मुख्यालय ने बहाली के अलग-अलग आदेश जारी कर दिए हैं। हालांकि तैनाती होने तक दोनों का मुख्यालय शिमला निर्धारित रहेगा। गौरव सिंह से चार्जशीट कर जवाब मांगा गया है।

एसपी गौरव सिंह के जवाब के आधार पर ही उनकी सजा का  फैसला किया जाएगा। उल्लेखनीय है कि 23 जून को केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी के कुल्लू दौरे के दौरान मुख्यमंत्री के सामने एसपी कुल्लू रहे गौरव सिंह, एडिशनल एसपी सीएम सुरक्षा बृजेश सूद और मुख्यमंत्री के पीएसओ बलवंत सिंह भिड़ गए थे। एसपी गौरव ने बृजेश को थप्पड़ मार दिया और बलवंत ने एसपी को लातें मारी थीं। इसका वीडियो सोशल मीडिया के जरिये देश दुनिया में वायरल हो गया था। प्रारंभिक जांच के बाद 25 जून को गौरव और बलवंत को निलंबित कर दिया गया था। बाद में आईजी मंडी रेंज ने विस्तृत जांच कर पुलिस मुख्यालय के जरिये सरकार को रिपोर्ट भेजी। तब से गौरव सेंट्रल रेंज मंडी से अटैच थे जबकि बलवंत सिंह को पुलिस मुख्यालय से संबद्ध किया गया था।

बृजेश सूद को जांच में दोषी न पाए जाने पर सरकार ने बहाल कर फिर से सीएम सुरक्षा में लगा दिया था।

Samagra Sikhsha

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *