Himachal Tonite

Go Beyond News

प्रियतु मंडल बने नए सचिव राज्यपाल, साथ ही कई अधिकारियों के कार्यभार बदले

1 min read

हिमाचल प्रदेश सरकार ने शुक्रवार देर रात तीन आईएएस और 12 एचएएस अधिकारियों के कार्यभार में बदलाव कर दिया। केंद्रीय प्रतिनियुक्ति से लौटे प्रियतु मंडल को राज्यपाल का नया सचिव लगा दिया गया है।

राज्यपाल के सचिव रहे राकेश कंवर को विशेष सचिव वित्त के साथ राज्य परियोजना अधिकारी शून्य बजट प्राकृतिक खेती के साथ निदेशक राज्य ऑडिट विभाग का जिम्मा सौंप दिया है। वहीं, विशेष सचिव वित्त रहे राजेश शर्मा को पंजीयक सहकारी सभाएं लगा दिया गया है।

इसके साथ ही स्थानांतरणाधीन चल रहे एचएएस अधिकारी विनय धीमान को पालमपुर नगर आयुक्त, डॉ. आशीष शर्मा को एसडीएम धीरा, प्रीति पाल सिंह को अतिरिक्त नगर आयुक्त पालमपुर, चेत सिंह को एसडीएम चौपाल, नरेंद्र कुमार को आरटीओ सोलन, विश्रुत भारती को संयुक्त नगर आयुक्त सोलन लगाया है

Samagra Sikhsha

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *