Himachal Tonite

Go Beyond News

हिमाचल की 12 वर्षीय बेटी योग के क्षेत्र में वर्ल्ड रिकॅार्ड बना, बनी हिमाचल की ब्रांड एंबेसडर

1 min read

हिमाचल प्रदेश के हमीरपुर जिले स्थित चैरी खियूंद गांव की एक 12 वर्षीय बच्ची ने ऐसा कारनामा कर दिखाया है जिसे जानकार हर हिमाचली को गर्व की अनुभूति हो रही है। दरअसल, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला चौरी में पढ़ने वाली निधि डोगरा ने योग के क्षेत्र में एक बार फिर वर्ल्ड बुक ऑफ योगा रिकार्ड में अपना नाम दर्ज करने में सफलता हासिल की है।

इसी दौरान एबीवाईएम योग वर्ल्ड बुक के सीईओ राकेश भारद्वाज ने प्रदेश में योग का प्रचार प्रसार करने के लिए निधि डोगरा को ब्रांड एंबेसडर घोषित किया है। बता दें कि निधि डोगरा ने 13 सितंबर 2020 को अखिल भारतीय योग महासंघ (एबीवाईएम) की ओर से आयोजित आनलाइन वर्ल्ड रिकार्ड प्रतियोगिता में भाग लिया था।

Samagra Sikhsha

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *