Himachal Tonite

Go Beyond News

अंतरराष्ट्रीय तंबाकू निषेध दिवस सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पंजगाईं में मनाया गया

1 min read

बिलासपुर 31 मई:- अंतरराष्ट्रीय तंबाकू निषेध दिवस सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पंजगाईं में विश्व तंबाकू निषेध दिवस कार्यक्रम का आयोजन किया गया। स्वास्थ्य शिक्षक दीप कुमार ने लोगों को कोविड-19 के नियमों का पालन करते हुए विश्व तंबाकू दिवस की महत्ता पर प्रकाश डाला।
उन्होंने बताया कि वर्ष 1988 से विश्व स्वास्थ्य संगठन द्वारा 31 मई हर साल विश्व तंबाकू निषेध दिवस मनाया जाता है, इस वर्ष का उद्देश्य  “कमिट टू क्विट तंबाकू“ यानी तंबाकू छोड़ने के लिए प्रतिबद्ध होना।
उन्होंने बताया कि वर्तमान में दुनिया भर में 70 लाख से अधिक मौतों का कारण तंबाकू का सेवन है। भारत में प्रतिवर्ष लगभग 10 लाख लोग धूम्रपान से मरते हैं और प्रतिदिन 3500 लोग तंबाकू सेवन की वजह से मौत का ग्रास बनते हैं। उन्होंने बताया कि हिमाचल प्रदेश में तंबाकू सेवन की दर 24 प्रतिशत घटी है तंबाकू सेवन में हिमाचल प्रदेश का आठवां स्थान है।
उन्होंने बताया कि ज्यादा धूम्रपान करने वाले व्यक्ति को इस कोविड-19 संक्रमण के दौर में सामान्य व्यक्ति की अपेक्षा 50 प्रतिशत ज्यादा जोखिम का सामना करना पड़ता है। उन्होंने लोगों को बताया कि तमाकू में 4000 से अधिक विषैले पदार्थ पाए जाते हैं।

Samagra Sikhsha

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *