Himachal Tonite

Go Beyond News

कोरोना पर निर्णायक जीत तक किसी सूरत में न बरतें लापरवाही

????????????????????????????????????

मंडी, 31 मई- कोरोना पर निर्णायक जीत तक किसी सूरत में लापरवाही न बरतें। जब तक कोरोना ‘जीरो’ नहीं हो जाता, तब तक पूरी तरह सचेत और सावधान रहें। पूरी चौकसी बरतें और कोरोना नियमों का पूरा करें। गैहरू लंबड़दार और मुंशी ने मंडीवासियों को कोरोना से चेताते हुए यह बातें कहीं।
उन्होंने सोमवार को भी मंडी में जागरूकता की अलख जगाने को गली कूचों का भ्रमण जारी रखा और घूम-घूम कर लोगों को कोरोना को लेकर सावधानी बरतने का संदेश व सीख देते रहे। वहीं उनके साथियों ने धर्मपुर, करसोग और गोहर में गांव गांव घूम कर लोगों को ‘कोरोना नियमां रा पालन करना ते कराना…गांव अपना बमारिया ते बचाना’ का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि अभी कोरोना का खतरा टला नहीं है, इसलिए पूरी तरह सावधान रहें।

Samagra Sikhsha

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *