Himachal Tonite

Go Beyond News

हरियाणा : 18 जिलों से आचार संहिता हटेगी, चार में रहेगी

चंडीगढ़, 16 नवम्बर(वार्ता) हरियाणा राज्य निर्वाचन आयुक्त धनपत सिंह ने बुधवार को कहा कि राज्य निर्वाचन आयोग ने 18 जिलों में पंचायती राज संस्थाओं के चुनाव सम्पन्न होने के बाद वहां से आचार संहिता हटाने के लिए राज्य सरकार को पत्र लिखा है। इससे इन जिलों में विकास और प्रशासनिक कार्य सुचारू रूप से चल सकेंगे।
श्री सिंह ने कहा हालांकि फरीदाबाद, पलवल, हिसार और फतेहाबाद में 22 नवंबर और 25 नवम्बर को पंचायती राज संस्थाओं के चुनाव होने हैं, इन जिलों में अभी आदर्श आचार संहिता लागू रहेगी।

Samagra Sikhsha

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *