8 गांवों के लोगों को वाटर ट्रीटमेंट प्लांट मोगा का एक्स्पोज़र विजिट करवाया
4 अगस्त, पटियाला – पटियाला और फतेहगढ़ साहिब जिलों के गांव में आने वाले समय में पीने वाले पानी की सप्लाई यकीनी बनाने के प्रोजेक्ट और पानी के महत्व के बारे लोगों को जागरूक करने के लिए जल सप्लाई और सेनिटेशन विभाग और गैर-सरकारी संस्था इंपैक्ट की तरफ से गांव के लोगों को मोगा वाटर ट्रीटमेंट प्लांट का एक्स्पोज़र विजिट करवाया गया। इस एक्स्पोज़र विजिट में लोगों को साफ पानी के महत्व के बारे में जानकारी दी और सरफेस वाटर सप्लाई के बारे में भी बताया गया। इस एक्स्पोज़र विजिट में नहरी पानी को वाटर ट्रीटमेंट प्लांट तक ले जाने का प्रोसेस और सरफेस वाटर ट्रीटमेंट प्लांट से गांव की टंकी तक का प्रोसेस और टंकी से गांव के हर घर तक नहरी पानी पहुंचाने के बारे में बताया गय। वाटर ट्रीटमेंट प्लांट, मोगा की टेक्निकल टीम और सोशल टीम ने एक-एक पहलू पर विस्तार से जानकारी दी कि कैसे पानी को साफ किया जाता है और लोगों के घरों तक पहुंचाया जाता ह। इस मौके पर गांव दोधर के जीपीडब्ल्यूएससी के चेयरमैन ने अपने विचार सांझे किए और जीपीडब्ल्यूएससी की जिम्मेवारी और कामकाज के बारे में जानकारी दी। इससे आए हुए लोगों को प्रोत्साहन मिला। ट्रीटमेंट प्लांट, मोगा की टेक्निकल टीम ने भी लोगों के प्रश्नों का जवाब दिया और उनकी हिचकिचाहट को दूर किया।
इसमें महमदपुर जट्टां, क़स्बा रुड़की, कॉली, शंकरपुर, बोहड़पुर, मोहि कलां, सूरजगढ़, भदक गाँव के प्रमुख लोग पहुंचे और उनके ज्ञान में वृद्धि हुई। उन्हें नहरी पानी के लाभ के बारे में बताया गया। इंपैक्ट संस्था के टीम लीडर रघुबीर सिंह ने बताया कि आने वाले दिनों में और गावों के लोगों का एक्स्पोज़र विजिट करवाया जाएगा। पटियाला और फतेहगढ़ साहब के 408 गांव के लोगों को शामिल किया जाएगा। इस अवसर पर सरकारी और गैर सरकारी आ.ई.सी ,सी.डी.एस और बी.आर.सी भी मौजूद रहे।

