Himachal Tonite

Go Beyond News

ऑनलाइन एग्जाम करवाये जय राम सरकार :- राजीव राणा

> कोविड की तीसरी लहर से बचना है तो जरुरी है ऑनलाइन एग्जाम या प्रमोशन

> जिला मुख्यालय हमीरपुर उपायुक्त कार्यालय के बाहर युवा कांग्रेस द्वारा आयोजित क्रमिक भूखड़ताल को लेकर युवा कांग्रेस के पदाधिकारियों की हौसला अफ़ज़ाई के लिये, हि प्र भवन एवं अन्य संनिर्माण कामगार यूनियन इंटक के प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष व प्रदेश महासचिव कांग्रेस राजीव राणा पहुंचे,राजीव राणा ने जारी प्रेस विज्ञप्ति में कहा कि प्रदेश की जय राम सरकार आधारहीन तथ्यों के साथ प्रदेश के युवा वर्ग को मौत के मुँह में धकेल रही है, राजीव राणा ने कहा अगर कोविड की तीसरी लहर से बचना है तो सरकार को ऑनलाइन एग्जाम करवाने चाहिये, राणा ने सरकार पर तीखे व्यंग्य में कहा कि ज़ब कोविड के दौरान सरकार ने ऑनलाइन पढ़ाई करवाई, तो अब ऐसा क्या हो गया कि मैन्युअली एग्जाम करवाने पर जोर दिया जा रहा है,राणा ने कहा कि जबकि अभी कोविड की तीसरी लहर आने वाली है जो सबसे ज्यादा युवा वर्ग को बुरी तरह प्रभावित करेगी,

राणा ने कहा कि सरकार का तंत्र फेल हो चूका है, मंत्री कर्मचारियों व मज़दूरों को बेज्जत करने में लगे हुए हैं, अधिकारीयों का आपस में कोई तालमेल नहीं है, तभी तो छात्रों को मौत के मुँह में जान बुझ धकेला जा रहा है,अगर सरकार छात्रों की मांगे नहीं मानती तो सड़क से लेकर वि स तक घेराव होगा,युवा कांग्रेस जिलाध्यक्ष मोंटी संधू के साथ,ओबीसी सेल अध्यक्ष ब्लॉक नादौन राजेंद्र चौधरी जी, क्रमिक भूख पर बैठे युवक कांग्रेस के कार्यकर्ता अशोक संधू,अध्यक्ष युवा कांग्रेस नादौन, गोल्डी जी, जिलाध्यक्ष कामगार यूनियन इंटक रितेश चौहान , महासचिव सुमित ठाकुर व साथियों को राजीव राणा ने बधाई दी जो छात्रों की इस लड़ाई को इतनी गर्मी में बिना दिन रात देखे लड़ रहे हैं इस मौके पर उनके साथ विधान सभा हमीरपुर युवा कांग्रेस अध्यक्ष अश्विनी कुमार , सोशल मीडिया कोऑर्डिनेटर जिला हमीरपुर मनजीत मनु, अनित कौशल,और अन्य युवा साथी मौजूद रहे

Samagra Sikhsha

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *