Himachal Tonite

Go Beyond News

हिमाचल प्रदेश में प्राकृतिक आपदा के बारे में कांग्रेस और भाजपा के बीच जुबानी जंग

शिमला, 26 सितंबर: हिमाचल प्रदेश में प्राकृतिक आपदा के संदर्भ में कांग्रेस और भाजपा के बीच जुबानी जंग जारी है। मुख्यमंत्री के प्रधान मीडिया सलाहकार नरेश चौहान ने भाजपा पर आपदा में हिमाचल के साथ खड़े न होने के आरोप लगाए हैं।

नरेश चौहान ने कहा कि विपक्ष आपदा के दौरान बार-बार विधानसभा का सत्र बुलाने की मांग कर रहा था, लेकिन जब विधानसभा में सरकार ने आपदा को लेकर प्रस्ताव लाया तो विपक्ष ने इसको लेकर सरकार का साथ नहीं दिया जो भाजपा की दोहरी मानसिकता को दिखाता है।

नरेश चौहान ने कहा कि हिमाचल प्रदेश में प्राकृतिक आपदा से लगभग 12 हजार करोड़ रुपए का नुकसान हुआ है, और हिमाचल सरकार ने विधानसभा में प्रस्ताव पारित कर हिमाचल को राष्ट्रीय आपदा प्रभावित राज्य घोषित कर केंद्र सरकार से 12 हजार करोड़ रुपए की विशेष आर्थिक मदद की मांग की है। जो कि हिमाचल के लोगों के हित में है, लेकिन विपक्षी भाजपा ने इसको लेकर सरकार का साथ नहीं दिया।

केंद्र सरकार से हिमाचल को जरूरत के मुताबिक़ मदद नहीं मिली है। भाजपा के नेता जनता को गुमराह कर रहे हैं। भाजपा तथ्यों के साथ बताएं कि कितनी मदद केंद्र से हिमाचल को मिली है। प्रदेश की सरकार आपदा से बेहतरीन ढंग से निपटने का काम कर रही है, जिसकी वर्ल्ड बैंक, नीति आयोग भी सराहना कर चुके हैं।

Samagra Sikhsha

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *