Himachal Tonite

Go Beyond News

सत्ता में आते ही कांग्रेस प्रदेश में सभी कर्मचारियों को पुरानी पेंशन लागू करेगी

शिमला,18 जून हिमाचल प्रदेश कांग्रेस कमेटी मेनिफेस्टो कमेटी की बैठक डॉ धनीराम शांडिल की अध्यक्षता में आज यहां हुई।बैठक में आगमी विधानसभा चुनावों के लिय घोषणा पत्र में शामिल किया जाने वाले वायदों और इसमें शामिल किए जाने वाले मुद्दों किसानों,बागवानों व बेरोजगारों को रोजगार उपलब्ध करवाने जैसे मुद्दों पर चर्चा की गई।
प्रदेश कांग्रेस चुनाव प्रचार कमेटी के अध्यक्ष सुखविंदर सिंह सुक्खू ने बैठक के उपरांत कांग्रेस मुख्यालय राजीव भवन में एक पत्रकार वार्ता को सम्बोधित करते हुए कहा कि कांग्रेस का मुख्य उद्देश्य जन कल्याण  है।उन्होंने कहा कि कांग्रेस सत्ता परिवर्तन की नही व्यवस्था परिवर्तन की लड़ाई लड़ेगी।
सुक्खू ने कहा कि कांग्रेस मेनिफेस्टो कमेटी ने फैसला लिया है कि वह अपने चुनाव घोषणा पत्र को कर्तव्य पत्र के तौर पर लोगो के समक्ष रखेगी।उन्होंने कहा बैठक में कर्मचारियों के हितों व उनकी सामाजिक सुरक्षा बारे भी विस्तृत चर्चा की गई।बैठक में निर्णय लिया गया कि सत्ता में आते ही कांग्रेस प्रदेश में सभी कर्मचारियों को पुरानी पेंशन लागू करेगी।इसके तहत सभी सरकारी कर्मचारियों, निगमों बोर्डो के सभी कर्मचारियों के साथ साथ सहकारी विभागों के कर्मचारियों को सामाजिक सुरक्षा के तहत उन्हें पेंशन प्रदान करेगी।
सुक्खू ने कहा कि बर्तमान भाजपा सरकार के कुशासन से लोग दुःखी है।उन्होंने कहा कि कांग्रेस एकजुटता के साथ चुनाव मैदान में उतरेगी और प्रदेश में आगामी सरकार बनाएगी।उन्होंने कहा कि किसानों बागवानों व बेरोजगारों के कल्याण को भी सुनिश्चित किया जाएगा।
इस दौरान डॉ कर्नल धनीराम शांडिल ने कहा कि कांग्रेस का घोषणा पत्र, जिसे कर्तव्य पत्र का नाम दिया गया है उसे जन आकांक्षाओ के तहत बनाया जाएगा।उन्होंने कहा कि कांग्रेस जो कहती है उसे पूरा करती है ।
मेनिफेस्टो कमेटी की बैठक  में  कमेटी के  अध्यक्ष डॉ कर्नल धनीराम शांडिल,सुखविंदर सिंह सुक्खू के अतिरिक्त कमेटी के सदस्य रोहित ठाकुर,भवानी सिंह पठानिया व विनय कुमार भी

Samagra Sikhsha

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *