Himachal Tonite

Go Beyond News

शिंदे सरकार भी होगी षड्यंत्र की शिकार…. पंडित शशि पाल डोगरा।

शिमला। एक के बाद एक सटीक भविष्यवाणी करने वाले जानेमाने अंक ज्योतिषाचार्य व वशिष्ठ ज्योतिष सदन के अध्यक्ष पंडित शशिपाल डोगरा ने एक और भविष्यवाणी की है। अब उनकी भविष्यवाणी महाराष्ट्र को लेकर है। अंक गणना के बाद उनका दावा है कि महाराष्ट्र की एकनाथ शिंदे सरकार भी अपना कार्यकाल पूरा नहीं कर पाएगी। यह सरकार भी षड्यंत्र का शिकार होगी।
पं. डोगरा के मुताबिक महाराष्ट्र के 20वें मुख्यमंत्री के रूप में एकनाथ शिंदे 30 जून 2022 को शपथ ली। शिंदे का जन्म 9 फरवरी 1964 का है और वे फरवरी 2022 को 59वें वर्ष में प्रवेश कर गए हैं। 5+9=14=1+4=5 अंक बुद्ध का अंक। 20 का बना 2 अंक चंद्र का अंक है और 2 व 5 अंक भी अति शत्रु अंक है। 30 जून, 3+0=3 अंक गुरु का अंक है। जून महीने में सत्ता मिली। 6 अंक शुक्र का अंक है। 3 अंक व 6 अंक भी दोनों आपस में शत्रु हैं। इसलिए सरकार तो बन गई, पर विरोध जरूर होगा। शिंदे का 9 अंक है। जो मंगल का अंक है। मंगल अग्नि का कारक है। महाराष्ट्र की राजनीति में उन्होंने आग तो लगा दी तथा भाजपा के 106 विधायक के समर्थन से सरकार बना ली। 1+0+6=7 अंक केतु का अंक है। केतु बिना लक्ष्य का ग्रह है, कहीं भी घूम जाता है।
पं. डोगरा के मुताबिक महाराष्ट्र के उप मुख्यमंत्री बने देवेंद्र फडणवीस का जन्म 22 जुलाई 1970 का है। 2+2=4 अंक जो राहु का अंक है। राहु षड्यंत्र का कारक है। 9+4=13=1+3=4 अंक। उनके मुताबिक राहु को अंक का बार-बार आना, आने वाले वक्त में किसी बड़े षड्यंत्र की संभावना है। ऐसे में प्रबल संभावना है कि एकनाथ शिंदे अपना समय पूरा नहीं कर पाएंगे। अंक गणना के मुताबिक समय से पहले ही शिंदे को मुख्यमंत्री का पद छोड़ना पड़ेगा। बाकि सर्वज्ञ तो ईश्वर है।

Samagra Sikhsha

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *