विद्युत आपूर्ति बाधित
मंडी, सितम्बर – सहायक अभियंता, विद्युत उपमंडल-2 मंडी सुनील शर्मा ने सूचित किया है कि 22 सितम्बर को 33/11 केवी सौली खड्ड उप-केंद्र की मरम्मत की जायेगी, जिस कारण 22 सितम्बर को प्रातः 10 बजे से शाम 5 बजे तक सौली खड्ड, औद्योगिक क्षेत्र, नेला, लांगणी, शिल्लाकीपर, बिन्द्रावणी, मझवाड़, कोटमोर्स, चाम्बी, लझुखर, पुखर, दुदर, भीमाकाली मंदिर, भ्यूली इत्यादि क्षेत्रों में विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी ।
उन्होंने लोगों से सहयोग की अपील की है ।

