Himachal Tonite

Go Beyond News

भाजपा के किसी भी झूठे प्रचार का मुंह तोड़ जबाब दिया जाए – कुलदीप सिंह

शिमला, नव.2

कांग्रेस अध्यक्ष कुलदीप सिंह राठौर ने पार्टी प्रवक्ताओं व मीडिया पैनलिस्ट से जनहित के मुद्दे व सरकार की जनविरोधी नीतियों को प्रखर व प्रभाबी ढंग से उठाने को कहा है।
आज कांग्रेस मुख्यालय राजीव भवन में प्रदेश पार्टी प्रवक्ताओं व मीडिया पैनलिस्ट की एक बैठक की अध्यक्षता करते हुए उन्होंने कहा कि उन्हें आक्रमक होने की आवश्यकता है।उन्होंने कहा कि लोगों की पार्टी लाईन पर समस्याओं को प्रमुखता से उठाया जाना चाहिए।उन्होंने कहा कि प्रदेश में पंचायत चुनाव व नगर निकायों के चुनाव आने वाले है।इसमें भाजपा के किसी भी झूठे प्रचार का मुंह तोड़ जबाब दिया जाना चाहिए।

राठौर ने इन्हें सलाह दी कि उन्हें किसी भी मीडिया पैनल में बैठने से पूर्व या प्रेस कांफ्रेंस करने से पूर्व पूरे तथ्यों की जानकारी लेकर ही जाना चाहिए।इसके लिए उन्हें सटीक सूचनाओं की जानकारी आरटीआई से लेने की सलाह भी दी।

बैठक में कांग्रेस महासचिव रजनीश किमटा, सचिव सुशांत कपरेट,दीपक शर्मा, रमेश चौहान,प्रेम कौशल,डॉ.विजय डोगरा,श्रीमती किरण धान्ता, विनय शर्मा एडवोकेट,मीडिया पैनलिस्ट सौरव चौहान, अकेश शर्मा व ममता चौहान उपस्थित थे।

Samagra Sikhsha

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *