Himachal Tonite

Go Beyond News

फैशन शो में दिखेंगे कुल्लू के पारम्परिक परिधान और आभूषण-जसवाल

????????????????????????????????????

कुल्लू 25 मार्च – अपै्रल माह में आयोजित की जाने वाली पीपल जात्रा मेले की एक संध्या पूरी तरह से स्वर्ण जयंती फैशन-शो के लिये समर्पित होगी। फैशन-शो में जिला के पारम्परिक परिधान व आभूषणों के साथ आधुनिक फैशन का प्रदर्शन किया जाएगा ताकि युवा पीढ़ी पुराने पहरावे व गहने-जेवरात के बारे मेें जान सके। जिला तब और अब थीम पर आधारित फैशन संध्या निश्चित तौर पर दर्शकों के लिए आकर्षण का केन्द्र बनेगी।

उपायुक्त डाॅ. ऋचा वर्मा ने फैशन शो के सफल आयोजन का जिम्मा सहायक आयुक्त एस.पी. जसवाल को सौंपा है। इसी आयोजन को लेकर वीरवार को बैठक का आयोजन किया गया जिसमें समिति के सदस्योें के साथ विचार-विमर्श किया गया।

जसवाल ने कहा कि फैशन शो में 50-60 साल पहले उपयोग में लाए जाने वाले परिधानों व आभूषणों का प्रदर्शन करने के लिए जिला के सुदूर गांवों से सम्पर्क किया जा रहा है जिनमें मलाणा की पुरातन संस्कृति को विशेष तौर पर दर्शाने का निर्णय लिया गया है। उन्होंने कहा कि समिति में खण्ड विकास अधिकारियों, गैर सरकारी सदस्यों व अन्य हितधारकों को भी शामिल किया जाएगा।

उन्होंने कहा कि स्वर्णिम फैशन शो को एक मैगा इंवेट बनाने के लिये समिति के समस्त सदस्यों को जिम्मेवारी सौंप दी गई है और सभी सदस्य अभी से तैयारियों में जुट जाएंगे। उन्होंने कहा कि फैशन-शो का उद्देय जिला के समृद्ध परिधानों की मशहूरी करना है ताकि यहां के बुनकरों खास तौर पर महिलाओं द्वारा तैयार किए गए उत्पादों की मांग और बिक्री बढ़े। उन्होंने कहा कि फैशन-शो में माॅडल कुल्लवी साढ़ी में नजर आएंगी और इस ऊनी साढ़ी में पूरी तरह से कुल्लवी कढ़ाई देखने को मिलेगी। यह पहली बार होगा जब कुल्लवी साढ़ी बाजार मंे उतारी जाएगी।

Samagra Sikhsha

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *