जंगली मशरूम ने पहुंचाया परिवार हॉस्पिटल
हिमाचल प्रदेश के चंबा जिले में जंगली मशरूम खाने से एक ही परिवार के चार लोगों की तबीयत बिगड़ गई। भनौता के रहने वाले एक ही परिवार की दो महिलाओं और दो पुरुषों ने सोमवार रात को जंगली मशरूम खाए थे जिसके बाद उन्हें उल्टी और चक्कर आने लगे।
आनन-फानन में सभी को उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज में दाखिल करवाया गया। एमएस डॉ. देवेंद्र ने बताया कि जंगली मशरूम खाने से बीमार हुए लोगों को अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। सभी की हालत में सुधार है।

