Himachal Tonite

Go Beyond News

चंबा में भारी बारिश, सिद्धनाला में बाढ़ आने से फंसे वाहन

Suggestive Image

किलाड़-कुल्लू मार्ग पर भारी बारिश से सिद्धनाला का जल स्तर बहुत अधिक बढ़ गया। इससे नाले के दोनों तरफ वाहन फंस गए। बुधवार शाम करीब सवा 6:00 बजे हुई मूसलाधार बारिश से बड़ी मात्रा में मलबा सड़क पर आ गया।

इससे बसों सहित अन्य गाड़ियां यहां फंस गईं। भारी बारिश से मक्की की फसल व सेब को भी नुकसान हुआ है। चंबा-तीसा मार्ग पर नकरोड़ के पास भारी बारिश से बड़ी मात्रा में मलबा सड़क पर आ गया। इससे वाहनों की आवाजाही पर रोक लग गई। वहीं, पांगी और भरमौर की चोटियों पर 10.16 सेंटीमीटर ताजा बर्फबारी हुई है।

Samagra Sikhsha

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *