Himachal Tonite

Go Beyond News

कुल्लू पुलिस ने एक व्यक्ति से चरस बरामद की

कुल्लू

जिला कुल्लू के तहत आते भुंतर थाना की टीम ने एक व्यक्ति से चरस बरामद की है। पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया है। भुंतर थाने में व्यक्ति के विरूद्ध मामला दर्ज हुआ है। एसपी कुल्लू साक्षी वर्मा ने बताया कि पुलिस थाना भुंतर की टीम गड़सा मार्ग पर गश्त पर थी।

इस दौरान पुलिस ने शक के आधार पर एक व्यक्ति को रोका और उसकी तलाशी ली। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से 1 किलो 211 ग्राम चरस बरामद हुई। चरस के साथ गिफ्तार किए गए व्यक्ति की पहचान 51 वर्षीय लुदर चंद निवासी गांव नाही डाकघर रोपा तहसील बंजार के रूप में हुई है। व्यक्ति के विरुद्ध थाना भुंतर में मादक पदार्थ अधीनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है। मामले की आगामी जांच जारी है।

Samagra Sikhsha

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *