Himachal Tonite

Go Beyond News

कुल्लू ढाई मंजिला मकान में लगी आग

जबकि इस घटना में 30 लाख की संपत्ति को आग की भेंट चढ़ने से बचाया गया है। शनिवार सुबह साढ़े चार बजे के करीब आग लगी । जिस समय मकान में आग लगी , परिवार के लोग गहरी नींद में थे। इसके बाद यहां पर अफरा-तफरी मच गई। हालांकि ग्रामीणों और दमकल कर्मियों की मदद से आग पर काबू पाया गया।

मिली जानकारी के मुताबिक मकान की दूसरी मंजिल पर बने कमरे से धुआं और आग की अचानक लपटें निकलती दिखाई दीं। जिसकी सूचना ग्रामीणों ने दमकल विभाग को दी। स्थानीय ग्रामीणों ने आग पर काबू पाने की कोशिश की। लेकिन उनकी तमाम कोशिशें नाकाफी रहीं। जिसके चलते मकान की ऊपरी मंजिल जलकर राख हो गई। जबकि दमकल कर्मियों के साथ मिलकर निचली मंजिल को बचाया गया है।

फायर अधिकारी दुर्गा सिंह ने कहा कि डोला सिंह गांव जछणी तहसील भुंतर के मकान में लगी आग पर पर काबू पाया गया है। आग लगने के कारणों का अभी पता नहीं लग पाया है। कहा कि जलने से 30 लाख की संपत्ति बचाई गई है।

Samagra Sikhsha

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *