Himachal Tonite

Go Beyond News

मोदी की मंडी में युवा संकल्प विजय रैली पूरी तरह असफल – प्रतिभा सिंह

1 min read
शिमला,24 सितंबर. प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष सांसद प्रतिभा सिंह ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मंडी में युवा संकल्प विजय रैली को पूरी तरह असफल करार देते हुए इसे एक चुनावी रैली बताया है।उन्होंने प्रदेश की जयराम सरकार पर सरकारी तंत्र के दुरुपयोग करने और करोड़ो रूपये खर्च करने का आरोप लगाते हुए कहा कि प्रधानमंत्री ने युवाओं के लिये ऐसी कोई घोषणा नही की जिससे देश प्रदेश में बढ़ती बेरोजगारी पर कोई अंकुश लग पाता।
प्रतिभा सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री की इस रैली के लिये प्रदेश सरकार ने करोड़ो खर्च किये पर प्रदेश को इससे कुछ भी हासिल नही हुआ।उन्होंने कहा कि मोदी के सात सालों में वे प्रदेश की जयराम सरकार के पांच साल के इस कार्यकाल में देश  प्रदेश मे जिस प्रकार से बेरोजगारी का आंकड़ा बढ़ा है,उसके लिये भाजपा को युवाओं से माफी मांगनी चाहिए । प्रदेश में यह आंकड़ा 12 लाख से ऊपर जा चुका है,जो बहुत ही चिंता की बात है। उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश में विधानसभा चुनावों से ठीक पहले  प्रधानमंत्री की युवा संकल्प विजय रैली मात्र युवाओं को गुमराह करने का एक असफल प्रयास था। उन्होंने कहा कि अब भाजपा प्रदेश में जितनी मर्जी रैलियां कर ले,उसे उससे कोई राजनैतिक लाभ होने वाला नही। उन्होंने कहा कि प्रदेश में चार उप चुनावों में चार ज़ीरो से भाजपा को पूरी तरह नकार दिया था,अब विधानसभा चुनावों में भी उसे मुंह की खानी पड़ेगी।

Samagra Sikhsha

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *