Himachal Tonite

Go Beyond News

नेहरू युवा केंद्र शिमला द्वारा युवा सप्ताह के अन्तर्गत युवा शांति दिवस मनाया गया

1 min read

17 जनवरी 

नेहरू युवा केंद्र शिमलायुवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालयभारत सरकार के द्वारा आज युवा सप्ताह के अन्तर्गत युवा शांति दिवस दाडगी में मनाया गया। इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य विश्व में शांति के लिए युवाओं के योगदान के बारे में है। इस कार्यक्रम में नेहरू युवा केंद्र शिमला के राष्ट्रीय युवा स्वयंसेवी नितेश ठाकुर विशेष रूप से उपस्थित रहे।

नेहरू युवा केंद्र शिमला की ज़िला युवा अधिकारी मनीषा शर्मा ने बताया कि नितेश ठाकुर ने स्वामीविवेकानंद जी के जीवन पर प्रकाश डाला तथा उनके आदर्शो के बारे में युवाओं अवगत कराया। उन्होंने बताया की कैसे स्वामी जी काजीवन युवाओं के लिए एक प्रेरणास्त्रोत हैकैसे हम उनके जीवन को समझकर आगे बढ़ सकते है।  स्वामी जी ने अल्पायु में ही शिक्षाभारतीय संस्कृति एवं भारतीयता के विभिन्न आयामों एवं क्षेत्रों में जो उपलब्धिया प्राप्त की हैं वो अपने आप में एक अदभुत उदहारण है।

इस कार्यक्रम के अंतर्गत 60-70 युवाओं ने एक रैली के माध्यम से शांति का संदेश दिया। इसके उपरांत प्रतिभागियों के बीच एकभाषण प्रतियोगिता आयोजित की गई जिसमे विजेताओं को पुरुस्कृत किया गया।

Samagra Sikhsha

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *