Himachal Tonite

Go Beyond News

कुल्लू के कसोल में एक युवक से 7.77 ग्राम हेरोइन बरामद

कुल्लू : कुल्लू थाना के अंतर्गत आने वाले प्रसिद्ध पर्यटन स्थल कसोल में एक सन एंड बीम होटल में मुखबिर से सूचना मिलने पर पुलिस ने दबिश दी है। पुलिस ने होटल के कमरा नंबर दो सौ एक से होटल के संचालक को 7.77 ग्राम चिट्टे की खेप और 47000 रुपए नकदी के साथ पकड़ा है। आरोपी पहले भी हेरोइन के मामलों में जेल जा चुका है। भुंतर तथा कसोल का जाना माना स्मगलर है।

आरोपी की पहचान शिवा शर्मा पुत्र संजय शर्मा, निवासी भूंतर, संचालक होटल सन एंड बीम, कसोल, कुल्लू, उम्र 33 वर्षके रूप में हुई है। आरोपी ने यह हेरोइन किससे खरीदी और आगे किस किस को बेची जा रही थीख् इसके बारे में आरोपी से पूछताछ चल रही है। कुल्लू एसपी गुरुदेव शर्मा ने बताया है कि आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है और आज अदालत में पेश करके आरोपी का रिमांड हासिल किया जा रहा है।

Samagra Sikhsha

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *