Himachal Tonite

Go Beyond News

103 ग्राम हेरोइन सहित युवक गिरफ्तार

सदर पुलिस ने जबली के पास नई दिल्ली से आ रहे एक 30 वर्षीय युवक से 103.15 ग्राम चिट्टा बरामद किया है। यह युवक जबली के पास पुलिस को चकमा देने की कोशिश कर रहा था पर पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर ही लिया और आगामी कार्रवाई शुरू कर दी।

मिली जानकारी के अनुसार सदर पुलिस टीम थाना प्रभारी भूपेंद्र की अगुवाई मेें एनएच चंडीगढ़ मनाली पर स्थित जबली के पास गश्त कर रहे थे। उसी दौरान दिल्ली से आ रही बस से एक युवक नीचे उतरा। युवक पुलिस को चकमा देकर भागना चाहता था लेकिन पुलिस ने उसे पूछताछ के लिए रोका और युवक की तलाशी ली। इस दौरान युवक 103.15 ग्राम चिट्टा बरामद हुआ । आरोपी की पहचान सबील (30) निवासी पंजाब एस्टेट सिंकदराबाद रोड न्यू दिल्ली के रूप में हुई है।

Samagra Sikhsha

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *