Himachal Tonite

Go Beyond News

117 डाकघरों में डिजिटल माध्यम से योग क्रियाओं का करवाया गया पूर्वाभ्यास

सोलन जिला के 117 डाकघरों में आज डिजिटल माध्यम से ‘अंतरराष्ट्रीय योग दिवस 2022 का काउंटडाउन’ का आयोजन किया गया। इसमें विभाग के सभी कर्मचारियों, उनके परिवार सहित स्थानीय निकायों के सदस्यों ने बढ़-चढ़ कर भाग लिया। यह जानकारी अधीक्षक डाकघर सोलन मण्डल रत्न चंद शर्मा ने आज यहां दी।
रत्न चंद शर्मा ने बताया कि अंतरराष्ट्रीय योग दिवस 2022 का काउंटडाउन कार्यक्रम सोलन स्थित मोहन शक्ति नेशनल हेरिटेज पार्क में प्रातः 07.30 बजे से 08.30 बजे तक आयोजित किया गया। उन्होंने कहा कि इस दिवस पर देशभर के 50 हजार डाकघरों को डिजिटल माध्यम से योग क्रियाओं का पूर्वाभ्यास करवाया गया।
उन्होंने सभी से आग्रह किया कि वे योग को अपने नियमित दिनचर्या का हिस्सा बनाए ताकि वह योग से निरोग बन सके।

Samagra Sikhsha

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *