Himachal Tonite

Go Beyond News

‘महिला सशक्तिकरण से मजबूत होगा देश और समाज’

1 min read

बाल विकास परियोजना अधिकारी कार्यालय ने उहल में आयोजित किया जागरुकता शिविर

हमीरपुर 12 जनवरी। बाल विकास परियोजना अधिकारी कार्यालय टौणीदेवी ने शुक्रवार को ग्राम पंचायत उहल मंे सशक्त महिला योजना के तहत एक जागरुकता शिविर आयोजित किया। इसकी अध्यक्षता बाल विकास परियोजना अधिकारी सुकन्या कुमारी ने की।
इस अवसर पर उन्होंने बताया कि महिलाओं के कल्याण, उत्थान और सशक्तिकरण के लिए सरकार ने कई महत्वपूर्ण योजनाएं चलाई हैं। पात्र महिलाओं को इनका लाभ उठाना चाहिए। बाल विकास परियोजना अधिकारी ने कहा कि महिलाओं के अधिकारों की रक्षा के लिए भी सरकार ने कई विशेष प्रावधान किए हैं। उन्होंने कहा कि महिलाओं के सशक्त होनेे से ही हमारा समाज और देश मजबूत हो सकता है।

Samagra Sikhsha

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *