Himachal Tonite

Go Beyond News

आग की चपेट में आने से महिला की मौत

हमीरपुर, 27 मई : जनपद के  नादौन थाना के अंतर्गत मझियार पंचायत से एक दर्दनाक हादसा सामने आया है। जहां आग की चपेट में आने से एक महिला की दर्दनाक मौत हो गई है।

जानकारी के अनुसार महिला खाना गर्म करने के लिए आग जलाने का प्रयास कर रही थी। इसी दौरान उसके कपड़ो में आग लग गई। जिसके बाद वह तुरंत बचाव के लिए बाहर की ओर भागी। आस-पास के लोगों ने जब शोर सुना तो मौके पर पहुंचकर कपड़ों में लगी आग को बुझाया और महिला को स्थानीय अस्पताल पहुंचाया। जहां से प्राथमिक उपचार के बाद महिला को टांडा अस्पताल रैफर कर दिया गया। टांडा में उपचार के दौरान ही महिला ने दम तोड़ दिया। मृतक महिला की पहचान कल्पना देवी(45) पुत्री रूप सिंह के तौर पर हुई है।

बताया जा रहा है कि महिला मायके में ही रहती थी और दिमागी तौर पर बीमार रहने के कारण उसका उपचार हमीरपुर अस्पताल में चल रहा था। मां बीमार है जोकि इलाज के लिए इन दिनों चंडीगढ़ के एक अस्पताल में दाखिल है। घर में कल्पना और उसकी भाभी ही रह रहे हैं। सुबह कल्पना की भाभी अपनी ड्यूटी पर जाने से पहले पड़ोस की एक महिला को घर आकर कल्पना को भोजन करवाने का आग्रह करके गई थी। परन्तु उक्त महिला के घर पहुंचने से पहले ही कल्पना अखबार की सहायता से आग जलाने का प्रयास करने लगी और उसके कपड़ों में आग लग गई।

इस संबंध में थाना प्रभारी नादौन कुलदीप पटियाल ने बताया कि मामला दर्ज कर छानबीन की जा रही है। शव का पोस्टमार्टम करवा परिजनों को सौंप दिया गया है।

Samagra Sikhsha

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *