Himachal Tonite

Go Beyond News

महिला से दुष्कर्म, वीडियो बनाकर ब्लैकमेलिंग

सोलन, 30 अप्रैल : परवाणू थाना के अंतर्गत एक महिला के शारीरिक शोषण का मामला सामने आया है। महिला ने व्यक्ति पर ब्लैकमेलिंग के भी आरोप जड़े है।  पुलिस ने महिला की शिकायत पर मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।

पीड़ित महिला ने के मुताबिक 2003 में उसके पति की मृत्यु हो गयी थी। इसके बाद उसने पुनः विवाह के लिए किसी महिला से संपर्क किया। महिला ने उसे सितंबर  2020 में दीपक गुप्ता नाम के एक शख्स से मिलवाया। दीपक भी एक लाइफ पार्टनर की तलाश में था। 4 नवंबर 2020 को महिला दीपक गुप्ता के साथ कसौली ट्रिप पर गई। कसौली में दीपक गुप्ता ने इसे जूस के गिलास में कुछ मिलाकर पिला दिया। पीने के उपरान्त महिला ने होश खो दिए। बेहोशी का फायदा उठाकर दीपक गुप्ता ने रजामंदी के बिना महिला के साथ दुष्कर्म  किया। जब महिला को सुबह होश आया तो उसने दीपक गुप्ता से इस बारे पूछा।

दीपक गुप्ता ने बताया कि उसने जूस में बेहोशी की दवा पिलाकर उसके साथ दुष्कर्म किया है। साथ ही वीडियो भी बनाई है। दीपक ने महिला को धमकी दी कि इस बारे में किसी को बताया तो वीडियो को सोशल मीडिया में वायरल कर देगा। जिसके बाद दीपक गुप्ता वीडियो के सहारे महिला को ब्लैकमेल करता आ रहा है।

उधर, थाना प्रभारी हंसराज रुगटा ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया की पुलिस द्वारा  मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *