Himachal Tonite

Go Beyond News

महिला ने बिजनैस का झांसा देकर ठगे 16.50 लाख

परवाणु : पुलिस थाना परवाणु के अंतर्गत एक व्यक्ति से 16.50 लाख रुपए की ऑनलाइन ठगी का मामला सामने आया है।

मिली जानकारी के अनुसार कुछ दिन पहले रमन, सैक्टर-4 निवासी को किसी मर्सी विलियम नामक महिला ने मोबाइल पर संपर्क किया व ओकोबो एक्सट्रैक्ट नामक कैमिकल का बिजनैस करने को कहा। उक्त महिला ने खुद को किंग्स फार्मास्युटिकल की कर्मचारी बताया तथा अमित अग्रवाल नामक व्यक्ति से सस्ता कैमिकल दिलवाने का झांसा देकर 16.50 लाख रुपए यस बैंक व कोटक महिंद्रा बैंक के जरिए अपने खाते में डलवाकर अपना फोन स्विच ऑफ कर दिया।

डीएसपी योगेश रोल्टा ने बताया कि मामले की शिकायत मिलने पर पुलिस ने छानबीन शुरू कर दी है।

Samagra Sikhsha

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *