Himachal Tonite

Go Beyond News

जीवनदायिनी एंबुलेंस सेवा के लिए देने होंगे 20 रुपये प्रति किलोमीटर – डॉ श्याम कौशिक

1 min read
बीपीएल, आयुष्मान भारत व हिमकेयर के लाभार्थियों के लिए यह सेवा निशुल्क रहेगी
नाहन 25 फरवरी – जिला सिरमौर के वाई एस परमार राजकीय मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में अन्य अस्पतालों में रेफर किए जाने वाले रोगियों को अत्याधुनिक सुविधाओं से लैस जीवनदायिनी एंबुलेंस सेवा के इस्तेमाल पर 20 रूपये प्रति किलोमीटर की दर से खर्चने होंगे। यह जानकारी मेडिकल सुपरीटेंडेंट वाई एस परमार राजकीय मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल नाहन डॉ श्याम कौशिक ने दी।
उन्होंने बताया कि प्रदेश सरकार द्वारा हिमाचल के छह मेडिकल कॉलेजों को वेंटिलेटर सहित अन्य अत्याधुनिक सुविधाओं से लैस जीवनदायिनी एंबुलेंस सेवा उपलब्ध करवाई गई है, जिसके लिए अब मरीजों को 20 रूपये प्रति किलोमीटर की दर से खर्चने होंगे हालांकि गरीबी रेखा से नीचे जीवन यापन करने वालों, आयुष्मान भारत और हिमकेयर योजना के लाभार्थियों के लिए यह सेवा निशुल्क रहेगी। उन्होंने बताया कि इस एंबुलेंस में आधुनिक जीवन रक्षक उपकरण उपलब्ध होंगे। उन्होंने बताया कि गत वर्ष मुख्यमंत्री ने बजट में इसकी घोषणा की थी। इस एंबुलेंस के मिलने से मेडिकल कॉलेज से आईजीएमसी व पीजीआई रेफर किए जाने वाले गंभीर मरीजों को सुविधा मिलेगी।

Samagra Sikhsha

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *