Himachal Tonite

Go Beyond News

पति ने लगा फंदा जानिए क्यों

1 min read

जोगिंद्रनगर की रोपा-पधर पंचायत के गांव छांणग के 40 वर्षीय व्यक्ति ने फंदा लगाकर तब जान दे दी जब घर के अन्य सदस्य वैक्सीन लगवाने गए थे।

मिली जानकारी के अनुसार सुरेश कुमार, पुत्र रूप चंद ने शुक्रवार को घर के कमरे में ही दुपट्टे से फंदा लगा लिया।  शुक्रवार दोपहर जब सुरेश कुमार की पत्नी गुड्डी देवी व बेटी प्रीति व शिवानी कोरोना वैक्सीन लगवा कर घर पहुंचे तो घर में फंदे से पिता को झूलता देख उनके होश उड़ गए।

सुरेश कुमार के बेटे निखिल ने पिता को जब छुआ तब उनका शरीर गर्म था। ऐसे में परिजनों ने बिना वक्त गंवाए एंबुलेंस में सुरेश कुमार को स्थानीय अस्पताल पहुंचाया, लेकिन डॉक्टरों ने सुरेश कुमार को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने मामले को लेकर जांच शुरू कर दी है। शव पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *