Himachal Tonite

Go Beyond News

श्री नैना देवी में क्यों हुआ श्रद्धालुओं का चक्का जाम

1 min read

बिलासपुर, 26 जुलाई : श्री नैना देवी में पार्किंग में कार्यरत कर्मचारियों के द्वारा श्रद्धालुओं के ड्राइवर के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। गुस्साए श्रद्धालुओं ने घवांडल चौक पर चक्का जाम कर दिया। उनका कहना था कि यह नगर परिषद की पार्किंग है और नगर परिषद ने ठेके पर दी है। चक्का जाम से गाड़ियों की लंबी लंबी कतारें लग गई।

प्राप्त जानकारी के अनुसार यात्रियों का कहना था कि उनके ड्राइवर विजय कुमार जो कि चिंतपूर्णी से आया था ने गाड़ी को पार्किंग में खड़ा नहीं किया सवारियां उतारी और गाड़ी को पार्किंग से कहीं दूर जाकर खड़ा किया। लेकिन पार्किंग के लोग उनसे पैसे मांगने लगे। ड्राइवर ने कहा कि वह पार्किंग में गाड़ी नहीं लगा रहा तो उसके पैसे नहीं देगा। इस पर बहसबाजी हुई और पार्किंग पर कार्यरत कर्मचारियों ने ड्राइवर के साथ मारपीट की, जिससे ड्राइवर घायल हो गया। स्थानीय टैक्सी यूनियन के कार्यकर्ता उसे हॉस्पिटल ले गए, जहां उसका उपचार करवाया गया।

 

Samagra Sikhsha

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *