भ्रष्टाचार की अराजकता, कहा गई नैतिकता?
16 नवंबर 2022
काँग्रेस की राष्ट्रीय प्रवक्ता, चाँदनी चौक से पूर्व विधायक और MCD चुनाव मे काँग्रेस की स्टार प्रचारक अलका लांबा ने भ्रष्टाचार के मुद्दे पर आम आदमी पार्टी पर सवाल दागे और अरविंद केजरीवाल को जवाब देने की चुनौती दी।
अलका लांबा ने कहा की दिल्ली नगर निगम चुनाव के लिए टिकट दिलाने के लिए 90 लाख रूपये का सौदा करने और 55 लाख रूपये लेने के आरोप में दिल्ली पुलिस ने आम आदमी पार्टी के एक विधायक अखिलेश पति त्रिपाठी के साले, उनके पीए और एक व्यक्ति सहित तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। आरोप है कि विधायक का साला टिकट नहीं दिलवा पाने पर 55 लाख रूपये वापस करने की बात कर रहा था।
अलका लांबा ने कहा की आम आदमी पार्टी के मुखिया अरविंद केजरीवाल दिन रात खुद को कट्टर ईमानदार कहते रहते है। दूसरो को नैतिकता का पाठ पढ़ाते है। भ्रष्टाचार के खिलाफ लड़ाई की बात करते है लेकिन असलियत मे वह अपने भ्रष्ट नेताओ का बचाव करते है। इसके पहले भी AAP नेताओ को भ्रष्टाचार के मामलो मे गिरफ्तार किया गया था। उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया शराब घोटाले मे नामजद आरोपी है। उनपर जाँच जारी है। स्वास्थ्य मंत्री सतेंद्र जैन पिछले तीन महीने से मनी लाउंडरिंग के मामले मे तिहाड़ जेल मे बंद है। उनका और एक कारनामा जगजाहिर हुआ जब महाठग सुकेश् चंद्रशेखर ने जेल से खत लिखकर सतेंद्र जैन द्वारा राज्य सभा की सीट के बदले 50 करोड़ की माँग करने का आरोप लगाया। पूर्वी दिल्ली से निगम पार्षद गीता रावत को रिश्वत लेते हुए CBI ने रंगे हाथो गिरफ्तार किया था। दिल्ली वक्फ बोर्ड भृष्टाचार मामले मे ACB ने AAP विधायक अमानतुलाह खान को गिरफ्तार किया था। ऐसे और कई मामले है जिसमे तथाकहथित कट्टर ईमानदार पार्टी के नेता भ्रष्टाचार के मामलो मे पकड़े गए है।
अलका लांबा ने अरविंद केजरीवाल पर सवाल दागते हुए पूछा की व्यवस्था परिवर्तन और भ्रष्टाचार के खिलाफ लडाई लड़ने के नामपर सत्ता मे आयी AAP आज अपने नेताओ द्वारा किये जा रहे भ्रष्टाचार पर चुप क्यो है? क्यो केजरीवाल जी AAP के आरोपित नेताओ के बचाव मे खड़े दिखते है? क्या अरविंद केजरीवाल सच मे व्यवस्था परिवर्तन करने आये थे या अपनी भ्रष्ट व्यवस्था बनाने आये थे? क्यो महिनो से जेल मे बंद सतेंद्र जैन आज भी मंत्री बने हुए है? क्यो शराब घोटाले मे आरोपी उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया से इस्तीफा नही लिया गया? आज MCD चुनाव मे टिकट के बदले पैसे लेने के आरोप मे गिरफ्तार आरोपी जिन विधायक के रिश्तेदार है, क्यो कोई कारवाई नही की गयी?
अलका लांबा ने अपने वक्तव्य मे कहा की जब मैंने अरविंद केजरीवाल से इस मामले मे ट्वीट कर सवाल पूछा तो उन्होंने मुझे ब्लॉक कर दिया। क्या दिल्ली की बेटी को अपने मुख्यमंत्री से सवाल करने का अधिकार नही है? दिन रात दूसरो पर आरोप और सवाल करनेवाले अरविंद जी क्यो अपनी पार्टी के नेताओ पर उठ रहे सवालो से भाग रहे है? क्या इसी व्यवस्था परिवर्तन की बात आप करते है?
अपने वक्तव्य मे अलका लांबा ने आगे कहा की आम आदमी पार्टी भ्रष्टाचार मे आकंठ डूबी हुई है और आज की गिरफ़्तारिया इस बात को पुनः साबित करने के लिए काफी है। दिल्ली की जनता AAP के चुनावी भ्रष्टाचार का खेल देख रही है और आनेवाले MCD और अगले विधानसभा चुनावो मे जनता इसकी सजा AAP को जरूर देगी।

