Himachal Tonite

Go Beyond News

यह कैसा सुक्खू युग है जिसमें आम जनमानस परेशान : कश्यप

1 min read

शिमला, भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष एवं सांसद सुरेश कश्यप ने कसुंपटी विधानसभा क्षेत्र का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने विभिन्न पंचायतों में सांसद 21 लाख रु की सांसद निधि देने की घोषणा भी की।

कश्यप ने कहा की जैसे कि भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा ने कहा था कि सभी सांसद अपनी सांसद निधि का प्रयोग आपदा से राहत पहुंचने करेंगे और हमने इस निधि का वितरण इन्ही कार्यों के लिए किया है।

उन्होंने के कहा की जब से कांग्रेस की सरकार का शासन हिमाचल प्रदेश में आया है जनता परेशान है और त्रस्त है। पूरे हिमाचल प्रदेश में कर्मचारी सड़कों पर है और जिला परिषद कर्मचारी जिनका संख्या बल 4700 है उनकी हड़ताल लगातार चल रही है। अब तो जिलाधिकारी कार्यालय के कर्मचारी भी परेशान हो रहे हैं। हिमाचल में काम करना बहुत मुश्किल हो गया है।

उन्होंने कहा की पर्यटन की दृष्टि से हिमाचल लगातार पीछे की ओर जा रहा है।
गुजरात एवं कोलकाता के बाद पंजाब और चंडीगढ़ टैक्सी यूनियन ने भी हिमाचल प्रदेश का बायकाट कर दिया है। पंजाब और चंडीगढ़ टैक्सी यूनियन ने चेतावनी दी है कि यदि हिमाचल प्रदेश सरकार ने अतिरिक्त टैक्स वापस नहीं लिया, तो 15 अक्तूबर से वह हिमाचल प्रदेश के साथ लगती सभी सीमाओं को सील कर देंगे और टैक्सी- मैक्सी को नहीं जाने दिया जाएगा। यह कैसे सुक्खू युग है जिसमे आम जनमानस परेशान है।

इस कार्यक्रम का आयोजन भाजपा जिला शिमला द्वारा किया गया था जिसकी अध्यक्षता जिला शिमला के अध्यक्ष प्रेम ठाकुर द्वारा की गई।

Samagra Sikhsha

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *