Himachal Tonite

Go Beyond News

हिमाचल के संगीत में मिठास है , हमें पूरी दुनिया मे पहुंचनी है : अनुराग

1 min read

शिमला

 

केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्री जी अनुराग ठाकुर ने शिमला में प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए कहा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जो विश्वाश हिमाचल के लिए दिखाया है उसके लिए हिमाचल ऋणी रहेगा। प्रधानमंत्री मोदी ने कोविड संकटकाल मे तीन बजट दिए जो कि एतिहासिक है।

 

उन्होंने कहा आत्मनिर्भर भारत बनाना केवल स्लोगन नही है इसकी प्रेक्टिकल सम्भवना को पूरा करना सबसे बड़ी प्रमाणिकता है।

उन्होंने कहा कि वोकल फ़ॉर लोकल हमारे बड़ा अभियान है, इसमें हमें हिमाचल के सभी लॉकल वस्तुओं एवं संस्कृति को बढ़ावा देना है ।

हिमाचल के संगीत में मिठास है जो कि पूरे देश मे चर्चित है , हमे अपनी संस्कृति को बढ़ावा देना है और हम अपनी इस विरासत को लुप्त नहीं होने देंगे पूरे विश्व मे पहुंचाएंगे यह हमारा संकल्प है।

उन्होंने कहा मैंने आपने संकल्प में कला और संस्कृतिक क्षेत्र चुना है और इसको बढ़ाने का संकल्प लिया है।

उन्होंने कहा हमारा हिमाचल देव भूमि है और यह एक बड़ा कारण है कि हमारी संस्कृति बहुत अच्छी है।

हमारे प्रदेश की पेंटिंग्स दुनिया मे कुछ भी प्रभाव छोड़ सकती है हमें इनको दुनिया तक पहुचना है।

उन्होंने पत्रकारों के जवाब में कहा जहाँ ज़मीन मिलेगी हम खेलो को बढ़ावा देने में कोई कमी नहीं छोड़ेंगे।

इस विषय मे राजनीतिक कटाक्ष से बेहतर है कि एक स्वर में हिमाचल को आगे लेजाने में काम करे।

Samagra Sikhsha

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *