छात्राओं को करवाया हमीरपुर थाने का भ्रमण
1 min read
हमीरपुर 15 फरवरी। बाल विकास परियोजना अधिकारी हमीरपुर के सौजन्य से 15 फरवरी 2022 को बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ अभ्यिान के अंतर्गत कंपोनेंट पुलिस बालमित्र के तहत स्कूली छात्राओं को सदर पुलिस थाना हमीरपुर का भ्रमण करवाया गया। इस दौरान उन्हें लड़कियों और महिलाओं से संबंधित अधिकारों के बारे में जानकारी दी गर्ई और उन्हें विभिन्न प्रकार की हेल्पलाइन तथा विपत्ति के समय रैड पैनिक बटन और सोशल साइट्स पर किस तरह ऐहतियात बरतनी है, इस बारे में बताया गया। इसके उपरांत पर्यवेक्षक एवं संरक्षण अधिकारी हमीरपुर प्रदीप चौहान ने किशोरियों को छेड़छाड़ या किसी अन्य प्रकार के उत्पीडऩ की पुलिस में शिकायत दर्ज करवाने तथा पुलिस के सहायता लेने बारे कई महत्वपूर्ण जानकारियां प्रदान कीं। इस अवसर पर बाल विकास परियोजना अधिकारी बलवीर सिंह बिरला ने थाना प्रभारी निर्मल सिंह का धन्यवाद किया। इसके अलावा छात्राओं को उनके ज्ञान वर्धन के लिए पाठ्य सामग्री भी वितरित की गई।

