Himachal Tonite

Go Beyond News

प्रदेश में विकास के मसीहा वीरभद्र सिंह – लेखराम कौंडल

1 min read

शिमला,26 दिसम्बर – शिमला ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र के सारज क्षेत्र की सात पंचायतों हिमारी,बाग, औघली, धरोगड़ा,करयाली,डुमेहर व भराड़ा का एक सयुंक्त प्रतिनिधिमंडल ब्लॉक उपाध्यक्ष लेखराम कौंडल की अध्यक्षता में विधायक विक्रमादित्य सिंह से आज उनके निवास स्थान होली लॉज में मिला।प्रतिनिधिमंडल ने इस क्षेत्र में हुए विकास के लिए पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह के साथ वर्तमान में विधायक विक्रमादित्य सिंह का आभार प्रकट करते हुए कहा कि उनका यह क्षेत्र दोनों नेताओं का सदैव आभारी व ऋणी रहेगा।

प्रतिनिधित्व मंडल ने हाल ही में मुख्यमंत्री द्वारा इस विधानसभा क्षेत्र में किये गए उध्घाटनों पर खुशी प्रकट करते हुए इन योजनाओं को पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह की देन बताते हुए इन्हें पूरा करने का श्रेय विक्रमादित्य सिंह को दिया।उन्होंने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह की विकास की सोच का ही परिणाम है जो आज फलीभूत हुआ है।उन्होंने कहा कि शिमला ग्रामीण क्षेत्र ही नही अपितु प्रदेश में विकास के मसीहा वीरभद्र सिंह ही है।

इस अबसर पर विक्रमादित्य सिंह ने इस प्रतिनिधि मंडल का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि ग्रामीण का विधायक होने के नाते इस चुनाव क्षेत्र का विकास ही उनका एकमात्र लक्ष्य है।उन्होंने कहा कि जो प्यार और स्नेह उन्हें यहां से मिल रहा है उसके वह सदैव आभारी रहेंगे।

विक्रमादित्य सिंह ने पंचायतों और नगर निकाय चुनावों पर चर्चा करते हुए कहा कि उन्हें ऐसे लोगों को आगे चुन कर लाना चाहिए जो ईमानदारी से क्षेत्र की समस्याओं को दूर करने व विकास के प्रति समर्पित हो।उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी की मजबूती के लिए पार्टी की विचारधारा से जुड़े लोगों को एकमत से चुन कर आगे लाना होगा।उन्होंने कहा कि उन्हें उम्मीद है कि सभी पार्टीजन सर्वसम्मति से पंचायत, नगर निकायों व जिला परिषद के चुनावों के लिए उम्मीदवारों को तय करेंगे।

Samagra Sikhsha

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *