Himachal Tonite

Go Beyond News

एलपीजी गैस सिलेंडर के दामों की बृद्धि पर महिला कांग्रेस द्वारा दीप कमल के बाहर जोरदार विरोध प्रदर्शन

1 min read

शिमला,3 मार्च. एलपीजी गैस सिलेंडर के दामों की बृद्धि पर आज महिला कांग्रेस ने आज प्रदेश भाजपा मुख्यालय दीप कमल के बाहर जोरदार विरोध प्रदर्शन किया। प्रदेश महिला कांग्रेस अध्यक्ष जैनब चंदेल के नेतृत्व में महिलाओं ने देश मे बढ़ती महंगाई व बेरोजगारी के विरोध में नारेबाजी की। उन्होंने कहा कि गैस सिलेंडर के दाम बढ़ने से लोगों को महंगाई की मार ओर ज्यादा झेलनी पड़ेगी।
जैनब चंदेल ने इस दौरान केंद्र की मोदी सरकार की आलोचना करते हुए कहा कि आज देश मे बढ़ती महंगाई व बेरोजगारी भाजपा की नीतियों का ही परिणाम हैं। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार को आम व गरीब लोगों की कोई चिंता नही हैं। उन्होंने कहा कि रसोई गैस के दाम बढ़ने से महिलाओं को घर चलाना मुश्किल होता जा रहा हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा को लोगों की नही अपने कुछ खास पूंजीपतियों की ज्यादा चिंता हैं।
महिला कांग्रेस ने इसके बाद प्रदेश के महामहिम राज्यपाल को शिमला उपायुक्त के माध्यम से एक ज्ञापन भी भेजा। ज्ञापन में महिला कांग्रेस ने जनहित में एलपीजी गैस सिलेंडर के बढ़े दामों को तुरंत वापिस लेने की केंद्र सरकार से मांग की हैं।
इस दौरान महिला कांग्रेस अध्यक्ष के साथ वनिता, कमलेश ठाकुर, निर्मला वर्मा, सत्या वर्मा,कमला शर्मा, कमला, बिन्नी, सीमा, सरोज, ऊषा मेहता, कृष्णा, बबली, नेहा, सुदेश, संधीरा, इन्दुराज तथा अन्य महिला कांग्रेस की बहनों ने भाग लिया|

Samagra Sikhsha

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *