Himachal Tonite

Go Beyond News

राष्ट्रीय मतदाता जागरूकता प्रतिस्पर्धा के तहत विभिन प्रतियोगिता आयोजित

शिमला, मार्च 22 – जिला निर्वाचन अधिकारी एवं उपायुक्त शिमला आदित्य नेगी ने आज यहां बताया कि राष्ट्रीय मतदाता जागरूकता प्रतिस्पर्धा के तहत प्रश्नोत्तरी, वीडियो निर्माण, पोस्टर मेकिंग, गाना वह नारा लेखन स्पर्धाओं का आयोजन किया जा रहा है.
उन्होंने बताया कि यह प्रतियोगिता सभी आयु वर्ग के लिए है तथा विजेताओं को हर वर्ग में नकद राशि इनाम के रूप में प्रदान की जाएगी.
उपायुक्त ने बताया कि इन प्रतियोगिताओं में आवेदन करने की अंतिम तिथि 31 मार्च 2022 निर्धारित की गई है तथा प्रतिभागी अपनी प्रविष्टियां voter contest@eci.gov.in पर भेज सकते हैं.
उन्होंने बताया कि अधिक जानकारी के लिए प्रतिभागी वेबसाइट ecisveep. nic. in/contest पर प्राप्त कर सकते हैं और युवाओं से आग्रह किया कि वे बढ़-चढ़कर इस प्रतियोगिता में भाग ले.

Samagra Sikhsha

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *